Registry99 मध्य प्रदेश

इंदौर — रजिस्ट्री में कितना खर्च आएगा

विक्रय पत्र पर कुल 12.5% लगता है — शासकीय स्टाम्प शुल्क 5%, नगरीय निकाय शुल्क 3%, जनपद शुल्क 1%, उपकर 0.5% और पंजीयन शुल्क 3%। नीचे अपनी रकम डालिए, हर मद अलग-अलग दिखेगा।

चुनी गई लोकेशन: बाणगंगा गली-बाणगंगा ग्रामीण/महेश यादव नगर-नई बस्ती/बदल का भट्टा /जयहिंद नगर/सत्य साईनाथ कॉलोनी, इंदौर — आवासीय भूखंड दर ₹15,000 प्रति वर्ग मीटर. गाइडलाइन मूल्य = दर × क्षेत्रफल (वर्ग मीटर में)।

पता न हो तो खाली छोड़िए — ऊपर अपनी कॉलोनी चुनने पर यह अपने आप भर जाएगा।

शुल्क इस रकम पर लगेगा
₹50,00,000
₹50 लाख
शासकीय स्टाम्प शुल्क5% ₹2,50,000
नगरीय निकाय शुल्क3% ₹1,50,000
जनपद शुल्क1% ₹50,000
उपकर0.5% ₹25,000
पंजीयन शुल्क3% ₹1,50,000
कुल देय ₹6,25,000 12.5%
सिर्फ़ महिला के नाम पर लेने से बचत: ₹1,00,000

सौदे की रकम और गाइडलाइन मूल्य — इनमें से जो ज़्यादा हो, शुल्क उसी पर लगता है। कम रकम लिखने से शुल्क कम नहीं होता।

पंजीयन शुल्क कम से कम ₹1,000 लगता है। SAMPADA 2.0 पर जाएँ

पूरा हिसाब अपने फ़ोन पर मँगाएँ

ऊपर बना पूरा ब्यौरा — पाँचों मद अलग-अलग, कुल रकम और स्रोत — हम आपके नंबर पर भेज देंगे। उप-पंजीयक कार्यालय जाते वक़्त साथ रखिए।

आपका नंबर सिर्फ़ इसी काम के लिए इस्तेमाल होगा। हम नंबर किसी को बेचते नहीं।

ये बातें आपका मूल्यांकन बदल देती हैं

ऊपर का हिसाब सीधा है — अधिसूचित दर × क्षेत्रफल। विभाग का अपना मूल्यांकन इस पर कुछ और बातें भी जोड़ता या घटाता है। इनका प्रतिशत विभाग ने कहीं प्रकाशित नहीं किया है, इसलिए हम उसे अंदाज़े से नहीं लगाते। आपकी संपत्ति पर इनमें से कोई बात लागू होती हो, तो अंतिम रकम SAMPADA के मूल्यांकन से ही निकलवाइए।

भूखंड मुख्य मार्ग, ज़िला मार्ग, प्रधानमंत्री या मुख्यमंत्री सड़क पर हो

भूखंड कॉर्नर पर हो

बहुमंजिला भवन में तल कौन-सा है, और छत खुली है या नहीं

निर्माण की आयु और प्रकार — आर.सी.सी., आर.बी.सी., टिन शेड या कच्चा

संपत्ति हाउसिंग बोर्ड की लीज़-होल्ड हो

वैध कॉलोनी में ई.डब्ल्यू.एस. हेतु आरक्षित भूखंड हो

भवन घोषित गंदी बस्ती में हो और क्षेत्रफल 35 वर्ग मीटर तक हो

संपत्ति का सिर्फ़ एक हिस्सा बेचा जा रहा हो

उपयोग मिश्रित हो — आवासीय सह व्यावसायिक

SAMPADA पर संपत्ति मूल्यांकन करें

रजिस्ट्री में मदद चाहिए?

अपना नाम और नंबर छोड़िए। हम आपको फ़ोन करके बताएँगे कि आपके मामले में क्या-क्या लगेगा और कितना खर्च आएगा।

आपका नंबर सिर्फ़ इसी काम के लिए इस्तेमाल होगा। हम नंबर किसी को बेचते नहीं।

आम सवाल

मध्य प्रदेश में रजिस्ट्री पर कुल कितना प्रतिशत लगता है?

विक्रय पत्र पर कुल 12.5% — शासकीय स्टाम्प शुल्क 5%, नगरीय निकाय शुल्क 3%, जनपद शुल्क 1%, उपकर 0.5% और पंजीयन शुल्क 3%। यही पाँच मद SAMPADA 2.0 के शुल्क विवरण में दिखते हैं। पंजीयन शुल्क कम से कम ₹1,000 है।

बहुत सी साइटें 10.5% क्यों बताती हैं?

वे जनपद शुल्क और उपकर छोड़ देती हैं, और स्टाम्प को 7.5% मानकर 3% पंजीयन शुल्क जोड़ देती हैं। विभाग की सूची में पाँच मद हैं, तीन नहीं। कम रकम मानकर जाने पर काउंटर पर कमी पड़ती है, इसलिए हम विभाग वाला आँकड़ा दिखाते हैं।

शुल्क सौदे की कीमत पर लगेगा या गाइडलाइन पर?

दोनों में से जो ज़्यादा हो, उस पर। अगर आपकी कॉलोनी की गाइडलाइन दर से निकला मूल्य सौदे से ज़्यादा है, तो शुल्क गाइडलाइन मूल्य पर ही लगेगा।

महिला के नाम पर लेने से कितना बचता है?

पंजीयन शुल्क 3% से घटकर 1% हो जाता है, यानी मूल्य का 2% बचता है। स्टाम्प शुल्क वैसा ही रहता है। शर्त यह है कि दस्तावेज़ पूरी तरह महिला के नाम पर हो।

क्या यह वेबसाइट सरकारी है?

नहीं। Registry99 एक निजी वेबसाइट है — ByteFlow Technologies Pvt Ltd और VFL Technologies का संयुक्त उद्यम। हम न स्लॉट बुक करते हैं, न ई-स्टाम्प जारी करते हैं। अंतिम रकम SAMPADA 2.0 या उप-पंजीयक कार्यालय से पक्की कीजिए।

यह सरकारी वेबसाइट नहीं है

Registry99 एक निजी वेबसाइट है। हम पंजीयन एवं मुद्रांक विभाग नहीं हैं, न हमारा उससे कोई संबंध है। हम न स्लॉट बुक कर सकते हैं, न ई-स्टाम्प जारी कर सकते हैं, न दस्तावेज़ पंजीबद्ध कर सकते हैं। यहाँ दिए आँकड़े विभाग के प्रकाशित स्रोतों से लिए गए हैं और आपकी जानकारी के लिए हैं। भुगतान से पहले SAMPADA 2.0 या उप-पंजीयक कार्यालय से रकम की पुष्टि ज़रूर कीजिए।

रजिस्ट्री खर्च WhatsApp फ़ोन करें