निजता नीति
अद्यतन: 17 सितम्बर 2026
हम क्या इकट्ठा करते हैं
सिर्फ़ वह जो आप ख़ुद फ़ॉर्म में लिखते हैं — नाम, मोबाइल नंबर, शहर, आपका काम और संदेश। साथ में यह भी कि आप किस पन्ने से आए और किस विज्ञापन या खोज से पहुँचे, ताकि हमें पता रहे कि कौन-सा प्रयास काम कर रहा है।
आपका IP पता कभी सीधा संग्रहीत नहीं होता। हम उसका एकतरफ़ा हैश रखते हैं, सिर्फ़ इसलिए कि एक ही जगह से बार-बार भरे जाने वाले फ़र्ज़ी फ़ॉर्म रोके जा सकें।
खोज पन्ने पर आपने क्या टाइप किया, यह बिना किसी पहचान के दर्ज होता है, ताकि हमें पता चले कि लोग कौन-सी लोकेशन ढूँढ़ते हैं और सूची में क्या छूट रहा है।
हम क्या नहीं करते
हम आपका नंबर बेचते नहीं, न किसी लिस्ट में जोड़ते हैं। हम आपसे आधार, पैन, बैंक या कार्ड की जानकारी कभी नहीं माँगते — इस साइट पर कोई भुगतान नहीं होता।
Cookies
यह साइट अपनी ओर से कोई ट्रैकिंग कुकी नहीं रखती। आपकी भाषा और आप किस अभियान से आए, यह आपके ब्राउज़र की session storage में रहता है और ब्राउज़र बंद होते ही मिट जाता है। अगर Google Analytics चालू हो, तो वह अपनी कुकी रखता है; उसकी नीति Google की है।
अपना डेटा हटवाना
आपने फ़ॉर्म भरा है और चाहते हैं कि वह हटा दिया जाए, तो info@byteflowtech.in पर अपना रेफ़रेंस नंबर लिखकर भेजिए। हम हटा देंगे।
यह साइट किसकी है
Registry99, ByteFlow Technologies Pvt Ltd और VFL Technologies का संयुक्त उद्यम।