Registry99 मध्य प्रदेश

नियम व शर्तें

अद्यतन: 17 सितम्बर 2026

जानकारी, सलाह नहीं

Registry99 एक निजी वेबसाइट है। हम पंजीयन एवं मुद्रांक विभाग नहीं हैं, न हमारा उससे कोई संबंध है। हम न स्लॉट बुक कर सकते हैं, न ई-स्टाम्प जारी कर सकते हैं, न दस्तावेज़ पंजीबद्ध कर सकते हैं। यहाँ दिए आँकड़े विभाग के प्रकाशित स्रोतों से लिए गए हैं और आपकी जानकारी के लिए हैं। भुगतान से पहले SAMPADA 2.0 या उप-पंजीयक कार्यालय से रकम की पुष्टि ज़रूर कीजिए।

यहाँ दिए आँकड़े जानकारी के लिए हैं। ये क़ानूनी, कर या वित्तीय सलाह नहीं हैं। किसी भी सौदे या भुगतान से पहले रकम की पुष्टि SAMPADA 2.0 या उप-पंजीयक कार्यालय से कीजिए।

शुद्धता

हम हर आँकड़ा विभाग के प्रकाशित स्रोत से मिलाकर लिखते हैं और स्रोत का लिंक देते हैं। फिर भी अधिसूचनाएँ बदलती हैं और लिप्यंतरण में चूक हो सकती है। अगर कोई आँकड़ा ग़लत दिखे तो बताइए; हम ठीक करेंगे।

ज़िम्मेदारी की सीमा

इस साइट की जानकारी के आधार पर लिए गए किसी निर्णय से हुए नुक़सान के लिए Registry99, ByteFlow Technologies Pvt Ltd या VFL Technologies ज़िम्मेदार नहीं होंगे। अंतिम रकम वही है जो पंजीयन एवं मुद्रांक विभाग तय करे।

सामग्री का उपयोग

गाइडलाइन दरें शासकीय अधिसूचना का हिस्सा हैं। इस साइट का लेखन, डिज़ाइन और व्यवस्था Registry99 की है। इसे दोबारा प्रकाशित करना हो तो स्रोत का लिंक देकर कीजिए।

संपर्क

info@byteflowtech.in

रजिस्ट्री खर्च WhatsApp फ़ोन करें