Registry99 मध्य प्रदेश
गाइडलाइन 2026-2027 · अभी इंदौर और भोपाल

इंदौर और भोपाल की सरकारी दर, और रजिस्ट्री का पूरा खर्च

अपनी कॉलोनी की अधिसूचित कलेक्टर गाइडलाइन दर देखिए, और रजिस्ट्री में लगने वाला हर शुल्क अलग-अलग जानिए — वही आँकड़े जो विभाग खुद बताता है।

6,771अधिसूचित लोकेशन
2ज़िले
16दर श्रेणियाँ
2026-2027गाइडलाइन वर्ष

रजिस्ट्री शुल्क — उदाहरण

₹50 लाख की संपत्ति
शासकीय स्टाम्प शुल्क5% ₹2,50,000
नगरीय निकाय शुल्क3% ₹1,50,000
जनपद शुल्क1% ₹50,000
उपकर0.5% ₹25,000
पंजीयन शुल्क3% ₹1,50,000
कुल देय ₹6,25,000

ज़्यादातर साइटें 10.5% बताती हैं। विभाग 12.5% कहता है।

SAMPADA 2.0 पर "विक्रय / विक्रय का समानुदेशन" के शुल्क विवरण में पाँच मद हैं। जो साइटें 10.5% बताती हैं, वे जनपद शुल्क और उपकर छोड़ देती हैं। दो प्रतिशत का फ़र्क़ ₹50 लाख पर एक लाख रुपये बनता है — और वो कमी काउंटर पर पता चलती है।

विक्रय पत्र पर लगने वाले शुल्क
मद दर ₹50 लाख पर
शासकीय स्टाम्प शुल्क 5% ₹2,50,000
नगरीय निकाय शुल्क 3% ₹1,50,000
जनपद शुल्क 1% ₹50,000
उपकर (शासकीय स्टाम्प शुल्क का 10%) 0.5% ₹25,000
पंजीयन शुल्क 3% ₹1,50,000
कुल देय 12.5% ₹6,25,000

स्रोत: SAMPADA 2.0 · MP IGR शुल्क चार्ट (09.09.2025)

सबसे ऊँची अधिसूचित आवासीय दरें

हर लोड किए गए ज़िले की भूखंड — आवासीय दर, प्रति वर्ग मीटर।

हाई स्ट्रीट अपोलो (ग्राम निरंजनपुर) इंदौर · जूनी इन्दौर ₹1,85,000 प्रति वर्ग मीटर स्‍काई कॉर्पोरेट/स्‍काई लक्‍सुरिया 20 इंदौर · जूनी इन्दौर ₹1,85,000 प्रति वर्ग मीटर योजना 114 पार्ट 1 एवं 2 ए.बी.रोड पर इंदौर · जूनी इन्दौर ₹1,85,000 प्रति वर्ग मीटर योजना 78 अरण्य (ए.बी. रोड पर) इंदौर · जूनी इन्दौर ₹1,85,000 प्रति वर्ग मीटर योजना 78 पार्ट 1 (ए. बी. रोड पर) इंदौर · जूनी इन्दौर ₹1,85,000 प्रति वर्ग मीटर ए.बी. रोड सत्यसाईं स्कूल चौराहे से देवासनाका चौराहा तक (रोड के पूर्व दिशा की ओर) इंदौर · जूनी इन्दौर ₹1,85,000 प्रति वर्ग मीटर ए.बी. रोड एम.आय.जी. चौराहा से सत्यसाईं स्कूल चौराहे तक (रोड के पूर्व दिशा की ओर) इंदौर · जूनी इन्दौर ₹1,85,000 प्रति वर्ग मीटर अपोलो प्रीमियर इंदौर · मल्हारगंज ₹1,85,000 प्रति वर्ग मीटर

रजिस्ट्री में मदद चाहिए?

अपना नाम और नंबर छोड़िए। हम आपको फ़ोन करके बताएँगे कि आपके मामले में क्या-क्या लगेगा और कितना खर्च आएगा।

आपका नंबर सिर्फ़ इसी काम के लिए इस्तेमाल होगा। हम नंबर किसी को बेचते नहीं।

पूरा मध्य प्रदेश, एक-एक ज़िला करके

हर ज़िले की गाइडलाइन अलग अधिसूचित होती है और उसे पूरा पढ़कर ही चढ़ाना होता है। इसलिए हम एक बार में एक ज़िला जोड़ते हैं, अधूरा नहीं।

इंदौर 4,592 भोपाल 2,179 उज्जैन जल्द ग्वालियर जल्द जबलपुर जल्द देवास जल्द रतलाम जल्द सागर जल्द रीवा जल्द सतना जल्द

आपका ज़िला अभी नहीं है?

अभी इंदौर और भोपाल की गाइडलाइन लोड है। बाक़ी मध्य प्रदेश एक-एक करके जुड़ रहा है। अपना ज़िला बताइए — जुड़ते ही आपको पहले बताएँगे।

आपका नंबर सिर्फ़ इसी काम के लिए इस्तेमाल होगा। हम नंबर किसी को बेचते नहीं।

यह सरकारी वेबसाइट नहीं है

Registry99 एक निजी वेबसाइट है। हम पंजीयन एवं मुद्रांक विभाग नहीं हैं, न हमारा उससे कोई संबंध है। हम न स्लॉट बुक कर सकते हैं, न ई-स्टाम्प जारी कर सकते हैं, न दस्तावेज़ पंजीबद्ध कर सकते हैं। यहाँ दिए आँकड़े विभाग के प्रकाशित स्रोतों से लिए गए हैं और आपकी जानकारी के लिए हैं। भुगतान से पहले SAMPADA 2.0 या उप-पंजीयक कार्यालय से रकम की पुष्टि ज़रूर कीजिए।

रजिस्ट्री खर्च WhatsApp फ़ोन करें